डोनाल्ड ट्रंप को नसों की गंभीर बीमारी-व्हाइट हाउस में बढ़ी चिंता | जानें Chronic Venous Insufficiency के लक्षण और कारण - Fytika Healthcare Products

डोनाल्ड ट्रंप को नसों की गंभीर बीमारी-व्हाइट हाउस में बढ़ी चिंता | जानें Chronic Venous Insufficiency के लक्षण और कारण

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तबीयत को लेकर एक नई चिंता सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप Chronic Venous Insufficiency (CVI) नामक बीमारी से पीड़ित हैं। यह बीमारी नसों की कमजोरी से जुड़ी होती है और इसमें पैरों में खून ठीक से ऊपर दिल तक नहीं पहुंच पाता, जिससे सूजन, दर्द और अन्य समस्याएं होने लगती हैं।

ट्रंप के पैरों में आई सूजन और चोटों के बाद जब मेडिकल जांच की गई, तो इस बीमारी की पुष्टि हुई। इसके बाद से न सिर्फ व्हाइट हाउस में बल्कि आम लोगों के बीच भी इस बीमारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

क्या है Chronic Venous Insufficiency?

यह एक दीर्घकालिक नसों की कमजोरी से जुड़ी बीमारी है। इसमें पैरों की नसें, जिनका काम खून को वापस दिल तक पहुंचाना होता है, सुचारू रूप से काम नहीं करतीं। इसका नतीजा यह होता है कि खून पैरों में ही रुकने लगता है, जिससे नसों में दबाव बढ़ता है और सूजन, दर्द, जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

किन नसों में हो सकती है यह परेशानी?

1. Deep Veins (गहरी नसें) – शरीर के अंदर गहराई में मौजूद होती हैं

2. Superficial Veins (ऊपरी नसें) – त्वचा की सतह के पास होती हैं

3. Perforating Veins – ऊपर और गहरी नसों को जोड़ने का काम करती हैं

इसके प्रमुख लक्षण क्या हैं?

 पैरों में लगातार थकान और भारीपन महसूस होना

 जलन या चुभन जैसा अहसास

 त्वचा पर रंग बदलना या खुजली होना

 रात में पैरों में मरोड़ या ऐंठन

 टखनों के पास घाव या अल्सर बनना

 उभरी हुई नसें दिखाई देना

इस बीमारी की वजह क्या होती है?

इस समस्या का सबसे आम कारण होता है DVT (Deep Vein Thrombosis) यानी नसों में खून का थक्का बन जाना। जब यह थक्का धीरे-धीरे खत्म होता है, तो नस की भीतरी दीवार और वाल्व को नुकसान पहुंचता है, जिससे नसें कमजोर हो जाती हैं और CVI की स्थिति बनती है। 

इलाज क्या है 

नियमित व्यायाम:  पैदल चलना, साइकिल चलाना और यहाँ तक कि छोटी सैर जैसी गतिविधियाँ रक्त संचार में सुधार ला सकती हैं और पैरों की मांसपेशियों को मज़बूत बना सकती हैं।

पैरों को ऊपर उठाना:  आराम करते समय अपने पैरों को अपने हृदय से ऊपर उठाने से सूजन कम करने और रक्त प्रवाह में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

वज़न प्रबंधन:  वज़न कम करने से नसों पर दबाव कम हो सकता है और लक्षण कम हो सकते हैं।

लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने से बचें: अपने पैरों को हिलाने के लिए रुकें और बैठते समय उन्हें क्रॉस करके न रखें।

स्वस्थ आहार: कम नमक वाला संतुलित आहार सूजन और समग्र स्वास्थ्य को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

 प्राकृतिक इलाज क्या है

ऐसे प्राकृतिक फल या सब्जी जिनमे Vitamin C , Omega 3,6,7,9 फैटी एसिड ,एंटीऑक्सीडेंट and quercetin हों

Sea Buckthorn Berry Juice Vitamin C , Omega 3,6,7,9  का अच्छा सोर्स है अध्ययनों से पता चला है कि इसमें  क्वेरसेटिन (quercetin) और अन्य flavanols जैसे कि केम्पफेरोल (kaempferol) और आइसोरहैमनेटिन (isorhamnetin) सी बकथॉर्न के Juice  में मौजूद होते हैं।

Back to blog

Leave a comment