5 फायदे: मल्टीविटामिन क्यों है ज़रूरी ? - Fytika Healthcare Products

5 फायदे: मल्टीविटामिन क्यों है ज़रूरी ?

अपने शरीर को हेल्दी रहने के लिए हमें उचित मात्रा में पोषक तत्व लेना भी बहुत जरूरी होता है। शरीर को अच्छे से काम करने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्व की ज़रूरत पड़ती है जिनमे विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं। पोषक तत्वों को शरीर में पहुंचाने का सबसे अच्छा तरीका है हेल्दी फूड्स खाना। लेकिन आजकल की बिज़ी लाइफ, भागदौड़ और दूषित या जंक फ़ूड खाने से इन पोषक तत्वों की पूर्ती नहीं हो पाती हैं।  ऐसे में कई लोग मल्टीविटामिन लेना शुरू करते हैं। इस लेख में हम जानते हैं की मल्टीविटामिन लेने के फायदे क्या हो सकते हैं। 

मल्टीविटामिन लेने के फायदे

थकान और सुस्ती से राहत

कई लोगो को शरीर में लगातार थकान, सुस्ती या कमज़ोरी महसूस होने लगती है। इस वजह से हाथों पैरों में दर्द की शिकायत भी होती है।  ऐसा शरीर में विटामिन्स की कमी के कारण हो सकता है। इस कारण रोज़ाना के काम करने में समस्याएं आती है। मल्टीविटामिन लेने से शरीर को एनर्जी मिलती है, शरीर चुस्त रहता है और इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

मेमोरी बढ़ने में सहायक

मल्टीविटामिन में विटामिन B भी होता है। विटामिन B मेमोरी बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इससे दिमाग भी तेज़ रहता है और अच्छे से काम करता है।

स्ट्रेस (तनाव) कम करने और कंसन्ट्रेशन बढ़ाने में सहायक

कई मल्टीविटामिन में अश्वगंधा और जिनसेंग जैसे पोषक हर्ब (जड़ी बूटी) होते हैं। ये स्ट्रेस लेवल को कम करने में सहायक होते हैं और टेंशन से दूर रखते हैं। स्ट्रेस कम होने से दिमाग ज्यादा देर तक फोकस रह पाता है और उसकी अलर्ट और कंसन्ट्रेट (एकाग्र) रहने की ताकत बढ़ती है।

इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

कई लोग जल्दी जल्दी इन्फेक्शन्स के शिकार होने लगते हैं या जल्दी जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। मल्टीविटामिन में कई प्रकार के विटामिन्स जैसे विटामिन A, D और E आदि का मिश्रण होता है। ये सभी विटामिन्स मिलकर शरीर में मौजूद इम्यून सेल्स और इम्यून प्रोसेस को डेवेलप और रेगुलेट करने में सहायक होते है। साथ ही ये शरीर को इन्फेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें : 5 Benefits of Taking Multivitamin Daily

पाचन में सुधार और गट हेल्थ ठीक रखने में सहायक

मल्टीविटामिन में प्रोबायोटिक्स और जिंक जैसे मिनरल्स भी होते हैं। ये पाचन में सुधार करने और (हेल्दी गट) स्वस्थ आंत को बढ़ावा देते हैं। इससे आपकी ओवरआल हेल्थ को लाभ मिलता है।

सारांश

तेज़ी से भागती ज़िंदगी और बिजी शेड्यूल के कारण ज्यादातर लोगो के शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। साथ ही ख़राब जीवनशैली और खान पान से इम्युनिटी कमज़ोर होती है और शरीर जल्दी बीमार पड़ने लगता है। इसीलिए मल्टीविटामिन के रोज़ाना सेवन से शरीर को ज़रूरी पोषक तत्त्व दिए जा सकते हैं और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

मल्टीविटामिन का सेवन करने से पहले किसी स्वास्थ्य परामर्शदाता या डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

Back to blog

Leave a comment