वजन नियंत्रण में मददगार है ग्रीन कॉफी, जानिए इसे बनाने और सेवन करने का सही तरीका!

वजन नियंत्रण में मददगार है ग्रीन कॉफी, जानिए इसे बनाने और सेवन करने का सही तरीका!

दुनिया भर में लोग अपने वजन को नियंत्रण में रखने के लिए अनेकों उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग व्यायाम करते हैं, जबकि कुछ लोग अपनी आहार व्यवस्था को संशोधित करते हैं। इस दौरान, अगर आपके लिए एक ऐसा उपाय हो जिससे आप अपने वजन को नियंत्रण में रख सकते हैं तो क्या यह उपाय आपके लिए उपयोगी नहीं होगा?, हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जो वजन नियंत्रण में मदद करने में सहायक हो सकता है - ग्रीन कॉफी। इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि ग्रीन कॉफी क्या होता है, इसे कैसे बनाया जाता है और कैसे इसका सेवन किया जाता है।

ग्रीन कॉफी क्या है ?

ग्रीन कॉफी वास्तव में किसी अलग तरह की कॉफी नहीं होती है, बल्कि इसे आम कॉफी के बीजों से ही बनाया जाता है। अगर कॉफी के बीजों को भूना नहीं जाता है तो वे हरे रंग के ही रहते हैं, जिसे ग्रीन कॉफी कहा जाता है। इसका नाम हरी कॉफी सेम भी है और इसे अरेबिका के नाम से भी जाना जाता है। यह कच्चे अरेबिका बीजों से बनती है।

कॉफी के बीजों में क्लोरोजेनिक एसिड नाम का एक तत्व होता है जो कि भूनने से इसमें खत्म हो जाता है। लेकिन ग्रीन कॉफी में यह तत्व बना रहता है जिससे इसका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से हमारे स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। वर्तमान में, लोग ग्रीन कॉफी का उपयोग वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा कर रहे हैं। शोध से पता चला है कि ग्रीन कॉफी सेवन से वजन कम होता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर, अल्जाइमर, डायबिटीज, उम्र बढ़ाने वाला एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक होता है।

ग्रीन कॉफी के फायदे 

ग्रीन कॉफी एक सुपरफूड कहलाती है जिसके सेवन से शरीर से एक्सट्रा फैट हटती है और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने में मदद करती है। ग्रीन कॉफी में पाये जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट गुण उपापचय की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। अगर हमारी उपापचय प्रक्रिया तेज होती है तो पाचन ठीक से होता है जिससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती है। इससे वजन बढ़ने की समस्या से निजात मिलती है। इसके अलावा ग्रीन कॉफी शरीर का डिटॉक्सीफिकेशन भी करती है।

ग्रीन कॉफी एक प्राकृतिक भूख नियंत्रक होता है जो आपके खाने के प्रति अनियमित उत्साह को नियंत्रित करता है। इससे आप अधिक खाने से बच सकते हैं और अपने वजन को नियंत्रित रख सकते हैं। इसके अलावा, ग्रीन कॉफी का नियमित सेवन आपकी शरीर की कार्बोहाइड्रेट खपत को भी नियंत्रित करता है जिससे आपके शरीर में अतिरिक्त वसा जमा नहीं होता है और आप वजन को संतुलित कर सकते हैं।

जब बात फिटनेस और वेट लॉस की होती है, तो आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स का उपयोग करना एक स्वस्थ और सुरक्षित विकल्प है। ग्रीन कॉफी के फायदे से भरपूर Fytika Let It Melt एक हर्बल वेट मैनेजमेंट सप्लीमेंट बहुत लोकप्रिय हो रहा है। इसे टेबलेट के रूप में उपलब्ध किया जाता है जिसमे हर्बल तत्वों का मिश्रण होता है, जो वजन को संतुलित  करने में सहायक होते हैं और साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में भी मददगार होता  हैं। इसमें ग्रीन कॉफी एक्सट्रैक्ट, गार्सीनिया कैंबोगिया, त्रिफला, काली जीरी और पिपेरिन जैसे तत्व हैं। ग्रीन कॉफी एक्सट्रैक्ट एक उत्कृष्ट एंटीऑक्सिडेंट होता है जो बॉडी में ओक्सीडेशन से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ाता है जो आपके बॉडी में संचित वसा को कम करने में मदद करता है।

गार्सीनिया कैंबोगिया आपके बॉडी में लिपीड सिंथेसिस को रोकता है, जिससे आपकी बॉडी में वसा का उत्पादन कम होता है। इसमें हाइड्रोक्सीक्लोरिक एसिड (HCA) नामक एक एक्टिव इंग्रीडिएंट होता है, जो वसा संश्लेषण को रोकता है और वजन घटाने में मददगार होता है।त्रिफला पाचन को बेहतर बनाता है और संतुलित डाइट के साथ साथ वजन को संतुलित करने में मददगार हो सकता है। इसमें तीन फलों का मिश्रण होता है - आंवला, हरड़ और बहेड़ा। त्रिफला में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो शरीर के विभिन्न अंगों को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। काली जीरी शरीर में ऊर्जा का स्तर को बढ़ता है और आपके वजन संतुलन के लक्ष्य में मदद करता है।

वजन को नियंत्रित करने के लिए Fytika Let It Melt का सेवन वसा कम करने, चयापचय बढ़ाने और ऊर्जा को स्वाभाविक रूप से बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है जिससे व्यक्ति जल्दी रोग ग्रसित नहीं होता। इसका उपयोग आसान है और इसे रोजाना दिन में दो बार खाना खाने के आधा घंटा पहले  लिया जा सकता है।

(Disclaimer: This article has been written by - Dt. Alka Kothari)

Back to blog