हेल्दी जूस:! सब्जियों, फल और सेवन का सही समय जानें सबसे हेल्दी जूस के लिए

हेल्दी जूस:! सब्जियों, फल और सेवन का सही समय जानें सबसे हेल्दी जूस के लिए

आजकल सभी लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जागरूक हैं और इसलिए सब्जियों या फलों से बनी हेल्दी जूस (Healthy Juice) का सेवन बेहद लोकप्रिय होता जा रहा है। जूस का सबसे अच्छा फायदा ये है कि यह किसी भी उम्र के लोगों के लिए उपयोगी है। ओरल प्रॉब्लम होने पर भी जूस पीने में कोई तकलीफ नहीं होती। जूस से ना सिर्फ आपकी सेहत बल्कि आपका स्वास्थ्य भी बढ़ता है। संतुलित मात्रा में पौष्टिक जूस (Healthy Juice) का सेवन करने से आप अपने शारीर को आवश्यक न्यूट्रिशन प्रदान कर सकते हैं। इस लेख में, हम आपको  सबसे हेल्दी जूस के बारे में बताएंगे और उन्हें सही समय पर सेवन करने के बारे में भी बताएंगे।

अनार का जूस

अनार का जूस एक हेल्दी ड्रिंक है जो पोषक तत्वों से भरपूर है। अनार के जूस में कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, शुगर, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन के जैसे पोषक तत्व होते हैं और साथ ही एंथोसायनिन भी मौजूद होते हैं। अनार के जूस के सेवन से शरीर की हड्डियों सहित पूरे शरीर को बहुत लाभ मिलता है, इसलिए इसे हेल्दी जूस की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इसके सेवन से आपके शरीर में रक्त संचार सुधरता है और अलग-अलग बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। आप इस जूस को सुबह के समय पी सकते हैं।

खीरे का जूस

खीरे का जूस एक शानदार डेटॉक्सिफायर होता है जो शरीर के विषैले पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इसके सेवन से आपके पेट की समस्याएं और त्वचा की समस्याएं भी दूर होती हैं। आप इस जूस को दोपहर या शाम के समय पी सकते हैं।

पत्तागोभी के जूस

पत्तागोभी के जूस में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आप नियमित रूप से पत्तागोभी के जूस का सेवन करेंगे तो यह आपके सेहत के लिए बहुत लाभदायक होगा। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको फ्री रेडिकल्स से बचाकर आपके शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

सेब का जूस

सेब में फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी होता है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है. इससे आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. सेब का जूस सेवन करने से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है जो आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचाने में मदद करता है।यह जूस किसी भी समय सेवन किया जा सकता है, हालांकि सुबह के समय इनका सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है। सुबह के समय जूस पीने से आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करता है और आपको ऊर्जा मिलती है।

गाजर का जूस

 गाजर का जूस आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके चेहरे की त्वचा को सुंदर बनाता है और आपकी आँखों की रौशनी बढ़ाता है। इसके साथ ही यह आपके शरीर को विटामिन ए के साथ फाइबर भी प्रदान करता है। आप गाजर का जूस खाली पेट पी सकते हैं ताकि इसके फायदे ज्यादा हों।

तरबूज का जूस

तरबूज का जूस शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और थकान दूर करता है। इसके सेवन से आप अपने शरीर को ठंडक महसूस कराएंगे। आप इस जूस को दोपहर या शाम को पी सकते हैं। 

संतरे का जूस

संतरे के जूस में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, सोडियम, पोटैशियम, विटामिन सी, आयरन और विटामिन बी 6 जैसे पोषक तत्व होते हैं। दैनिक रूप से संतरे का जूस सेवन न केवल आपके मूड को ताजगी देता है, बल्कि इससे स्किन और फेस के एक्ने भी ठीक होते हैं। इसके साथ ही, आपकी त्वचा का रंग भी निखरता है और उसकी टेक्सचर भी बेहतर होती है। संतरे के जूस में मौजूद सिट्रिक एसिड स्किन को हाइड्रेट कर सनबर्न से भी छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही, फेस के रिंकल्स भी कम होते हैं।

जूस का सेवन कब करना चाहिए?

कुछ लोगों की आदत ऐसी होती है कि अगर कोई चीज उन्हें फायदा पहुंचाती है तो वे उसका ज्यादा सेवन करने लगते हैं, जो गलत होता है। यदि आप सब्जियों के जूस का सेवन करते हैं तो आप इसे किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सब्जियों के जूस को सुबह खाली पेट पीते हैं तो इससे विशेष लाभ मिल सकता है। खाली पेट पेट फलों के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। सोने से पहले भी जूस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि जूस से एनर्जी मिलती है और रात को शरीर को आराम की जरूरत होती है।

Back to blog