वजन घटाने के लिए कौन सा आटा सबसे अच्छा है? जानें वजन कम करने वाले आटों के बारे में और हमेशा स्वस्थ रहें

वजन घटाने के लिए कौन सा आटा सबसे अच्छा है? जानें वजन कम करने वाले आटों के बारे में और हमेशा स्वस्थ रहें

आजकल फिटनेस सभी के लिए एक जरूरत बन गयी है। संतुलित वजन रखने के लिए लोग अपनी डाइट पर काफी ध्यान देते हैं लेकिन उनके मन में रोटी या चावल को लेकर बहुत सी उलझनें रहती हैं। कुछ लोग रोटी का सेवन बंद कर देते हैं जबकि कुछ अन्य अपनी डाइट में उन्हें शामिल करते हैं लेकिन उनके मन में इस सम्बन्ध में कई संशय रहते हैं। रोटी को हेल्दी बनाने का तरीका अब आपके हाथ में है। फाइबर से भरपूर और पोषण से समृद्ध रोटी का सेवन वजन नियंत्रित करने में केवल सहायक होगा, बल्कि आपको फिट और स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होगा। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ हेल्दी रोटी के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन आपके लिए वरदान साबित होगा।

बाजरे का आटा

बाजरे की रोटी आपके स्वास्थ् के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। इसमें गेहूं की रोटी से कम मुलायमी होती है, लेकिन यह आपके वजन को नियंत्रित करने के साथ-साथ डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में भी सहायक हो सकती है। इसमें जीआई का स्तर कम होने से आपका रक्त शर्करा संतुलित रहता है। इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है, जो आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगने देती है। आप बाजरे के आटे की रोटी खा कर अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं और स्‍वस्‍थ रह सकते हैं।

ओट्स का आटा

जैसे जैसे लोग स्वस्थ आहार की ओर बढ़ रहे हैं, उनकी दृष्टि ओट्स के आटे की ओर भी बढ़ रही है। ओट्स का आटा धरती पर मौजूद अन्य अनाजों की तुलना में सबसे स्वस्थ माना जाता है। यह ग्लूटेन-फ्री होता है जिससे वे लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं जो ग्लूटेन संबंधित समस्याओं से पीड़ित होते हैं।  ओट्स का आटा विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसलिए, ओट्स का आटा वजन प्रबंधन , रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक होता है। आप अपने आहार में ओट्स का आटा शामिल करके एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

किनोआ का आटा 

किनोआ एक बहुत ही पौष्टिक अनाज होता है।यह  विटामिन, मिनरल और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। किनोआ में पाए जाने वाले फाइबर आपके पाचन तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं । फाइबर भरपूर डाइट आपको वजन को संतुलन करने में भी मदद करता है। किनोआ का आटा आपको जरूरी प्रोटीन भी प्रदान करता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। किनोआ का आटा गेहूं के आटे से बने रोटी की तुलना में कम कैलोरी वाला अच्छा विकल्प होता है।

चना आटा (मल्टीग्रेन रोटी)

चने का आटा गेहूं के आटे से स्वस्थ और संतुलित खाने का एक बेहतरीन विकल्प है। यह इसलिए है कि चने के आटे में कम कैलोरी होती है और इसमें जिंक, फोलेट, और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा, इसमें उच्च मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होते हैं, जो भूख को नियंत्रित करते हैं और स्वस्थ वजन को बढ़ावा देते हैं। अगर आप अपने रोज के गेहूं के आटे या मल्टीग्रेन आटे में चने का आटा मिक्स करके खाते हैं तो इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है और पौष्टिकता भी बढ़ जाती है.

ज्वार का आटा

ज्वार का सेवन करना आजकल स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत लोकप्रिय हो गया है। इसके पीछे का कारण इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन की अधिक मात्रा होती है। ज्वार में ग्लूटेन की मात्रा शून्य होती है जो इसे विभिन्न शारीरिक समस्याओं जैसे पेट संबंधी बीमारियों से दूर रखती है।इसमें उच्च फाइबर होती है जो भूख को नियंत्रित कर वजन प्रबंधन करने में मदद करती है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है जो ह्रदय संबंधी बीमारियों से दूर रखने में भी मददगार होता है। अगर ज्वार की रोटी बनाना आसान नहीं है तो इसमें गेहूं का आटा भी मिला सकते हैं जो इसकी स्वादिष्टता को और बढ़ा देता है।

इसके अतिरिक्त वजन को नियंत्रण रखने के लिए आप हर्बल सप्लिमेंट्स का भी इस्तेमाल कर सकते है जिसमे Fytika Let It Melt एक बेहतरीन विकल्प है। Fytika Let It Melt एक ऐसा सप्लिमेंट है जो विभिन्न प्रकार के नेचुरल तत्वों का मिश्रण है जैसे कि ग्रीन कॉफ़ी  एक्सट्रैक्ट, गार्सीनिया कैंबोगिया, त्रिफला, काली जीरी और पिपेरिन शामिल हैं और इसके उपयोग से आप वजन नियंत्रित करने के साथ-साथ अपनी भूख कम कर सकते हैं। ये सप्लिमेंट्स आपकी एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं जिससे आप ज्यादा एक्टिव रह सकते हैं और अधिक कैलोरी जला सकते हैं। यह प्राकृतिक चीजों से मिलकर बना है इसलिए उसका इस्तेमाल सुरक्षित है।

 

(Disclaimer: This article has been written by - Dt. Alka Kothari)

Back to blog