किन चीजों को खाली पेट खाएं और किसे नहीं? जानें सही सलाह ताकि आपकी आंतें रहें स्वस्थ!

किन चीजों को खाली पेट खाएं और किसे नहीं? जानें सही सलाह ताकि आपकी आंतें रहें स्वस्थ!

भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, लेकिन यह भी जरूरी होता है कि हम क्या और कब खा रहे हैं। खाने का समय और खाद्य पदार्थ दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। सुबह के भोजन में ऑरेंज जूस और ब्रेड जैसी चीजें बहुत आम होती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि खाली पेट ऑरेंज जूस पीने से शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है और अधिक मात्रा में शुगर लेने से मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इसके अलावा ब्रेड जैसी चीजें शरीर के लिए उपयोगी नहीं होती हैं क्योंकि इनमें काफी मात्रा में मैदा होता है जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इससे शरीर में आयरन की कमी हो सकती है और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन यदि आप खट्टे फल जैसे आम, अंगूर, संतरा आदि खा लेते हैं, तो उनमें मौजूद एसिड से हार्टबर्न की समस्या हो सकती है।

खाली पेट कुछ खाने से हमारे शरीर को बहुत फायदे होते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इस ब्लॉग में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आप खाली पेट खा सकते हैं और जो नहीं खा सकते हैं।

खाली पेट इन चीजों के सेवन से बचें

  • अगर आप सुबह बीमार होने से बचना चाहते हैं तो कोशिश करें कि मसालेदार नाश्ता न करें। इससे पेट में एसिड और अपच जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी।
  • कच्ची सब्जियों में फाइबर अधिक होता है, जिसे खाली पेट खाने से अपच हो सकता है, लेकिन सुबह के समय सेवन करने पर गैस और पेट में दर्द होने की भी संभावना होती है।
  • खाली पेट खट्टे फल खाने से एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है जो पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। इसलिए सुबह-सुबह खट्टे और रेशे वाले फल खाने से बचना चाहिए।
  • खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है. खाली पेट इसके सेवन से पाचन तंत्र में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव उत्तेजित हो जाता है, जो कुछ लोगों में पेट की समस्या का कारण बनता है ।
  • खाली पेट ठंडी ड्रिंक्स नहीं पीनी चाहिए और फ्रिज का पानी भी नहीं पिया जाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है।
  • खाली पेट अल्कोहल का सेवन खतरनाक हो सकता है। यह आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और आपके रक्त लिवर पर बुरा असर पड़ता है।
  • खाली पेट दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि दही में लैक्टिक एसिड होता है जो पेट की अम्लता को बढ़ा सकता है और खाली पेट दूध के उत्पादों में लैक्टिक एसिड होता है जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को मार सकते हैं। 

खाली पेट किन चीजों का सेवन फायदेमंद

अगर आपको सुबह खाली पेट एक गिलास सादा पानी पीने की आदत है तो यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में काफी मदद करता है। यह वजन घटाने में भी मददगार है।

  1. खाली पेट पानी में भीगे हुए बादाम का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर पोषण मिलता है, जिससे आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी मिलती है।
  2. नट्स दिन की शुरुआत करने का एक अच्छा तरीका है क्योंकि ये पाचन में सुधार करने और पेट के पीएच स्तर को सामान्य रखने में मदद करते हैं।
  3. खाली पेट शहद खाने से शरीर को ताकत मिलती है और इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा, शहद एंटीऑक्सीडेंट्स का भी एक बहुत अच्छा स्रोत होता है।
  4. खाली पेट नारियल पानी पीने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और नारियल पानी में विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, और कैल्शियम जैसे विभिन्न पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  5. दलिया एक पौष्टिक नाश्ता है जो आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है औरआपकी आंतों को स्वस्थ रखता है। सुबह खाली पेट इसे खाने से आपका पेट देर तक भरा रहेगा।
  6. पपीता प्राकृतिक फाइबर और विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, इसे नाश्ते में शामिल करना आसान है और यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है, जिससे हृदय रोगों से बचाव होता है।
  7. तरबूज खाली पेट खाने से शरीर को हाइड्रेशन की डोज मिलती है। इसके अलावा यह शुगर क्रेविंग से बचाता है और कैलोरी में कम होता है। तरबूज इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो ह्रदय और आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है।

इसलिए, सुबह के समय आप सेहतमंद और हेल्दी रहने के लिए खाली पेट में सब्जी, दलिया, ओटमील, पोहा, अंडे आदि खा सकते हैं। ये आपको ऊर्जा प्रदान करते हैं और पेट को भी सही तरीके से साफ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, तरबूज, पपीता जैसे फल भी सुबह के समय खाने के लिए अच्छे होते हैं। इनमें फाइबर का अच्छा स्रोत होता है जो पेट से संबंधित समस्याओं से बचाता है।

(Disclaimer: This article has been written by - Dt. Alka Kothari)

Back to blog